पीलीभीत, जून 8 -- पीलीभीत,संवाददाता। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पीराताल निवासी भूपराम पुत्र शंकरलाल ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसने अपनी पुत्री रामकिशोरी का विवाह 2019 में राजेन्द्र सिंह पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम अनवरगंज थाना न्यूरिया के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति राजेन्द्र सिंह, ससुर मुन्ना लाल, जेठ महेश, जेठानी राधा व नंद किशोरी दिए हुए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की जाती थी। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट करना, खाना न देना और तरह-तरह से उत्पीड़न किया जाता था। 20 मई 2025 को शाम सात बजे उक्त ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बंके से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से निकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.