पीलीभीत, फरवरी 5 -- जहानाबाद। फंदा लगाकर विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुत्र न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग उसको प्रताड़ित कर रहे थे। जिस कारण उसने आत्महत्या की है। बरेली जिले के नबावगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंडरा नहीं छत्रपाल ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी पुत्री पिंकी देवी की शादी 26 फरवरी 2016 को कौशल पटेल निवासी ग्राम भानपुर हंडा थाना जहानाबाद से की थी। उसके पुत्री के दो पुत्रियां थीं। पुत्र का जन्म न होने के कारण पिंकी को उसके पति कौशल, ससुर डालचंद, जेठ योगेंद्र शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसकी जानकारी कई बार उनकी पुत्री ने फ़ोन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.