अलीगढ़, जनवरी 30 -- अकराबाद के गांव बहादुरगढ़ी की घटना, तेजाब पिलाने का आरोप n डेढ़ वर्ष पूर्व हाथरस के गांव भोजपुर के कन्हैया से हुई थी रेनू की शादी n पूर्व में दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी अकराबाद, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ी निवासी एक विवाहिता की ससुराल पक्ष द्वारा कथित उत्पीड़न के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पहले से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतका के पिता सियाराम निवासी बहादुरगढ़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पुत्री रेनु की शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी कन्हैया लाल पुत्र लाखन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रेनु को प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों का...