फिरोजाबाद, फरवरी 21 -- एटा के एक युवक ने अपनी बेटी की शादी अरमानों के साथ नारखी के युवक के साथ की थी। शादी के बाद से लगातार बेटी का उत्पीड़न ससुराल में किया। उसको दहेज के लिए भूखा प्यासा रखा जाता था। बेटी ने अपनी व्यथा परिवार को बताई तो पंचायत हुई लेकिन ससुरालियों ने उसकी मारपीट की और हत्या कर फंदे पर लटका दिया। थाना नारखी में प्रेमपाल सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी दौलतपुर मुश्की थाना जलेसर एटा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने अपनी बेटी मंजूदेवी की शादी सात फरवरी 2019 को राजकुमार पुत्र पोप सिंह निवासी दौलतपुर थाना नारखी के साथ की थी। शादी में दान दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। आएदिन बेटी का अतिरिक्त दहेज को लेकर उत्पीड़न किया जाता था। अतिरिक्त दहेज की खातिर बेटी को भूखा प्यासा रखकर मारपीट की जाती थी। 18 फरवरी को उसकी ससुरालियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.