हमीरपुर, फरवरी 24 -- राठ, संवाददाता। गत सोमवार को लींगा गांव में युवक की मौत के मामले में उसकी मां ने बहू के मायके वालों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक की मां का कहना है कि ससुरालीजनों की मारपीट से आहत होकर पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लींगा गांव की विधवा प्रभा रानी ने बताया कि उसके मृतक पुत्र भूपेंद्र अहिरवार की 10 साल पहले चिकासी थानाक्षेत्र के बरौली गांव की सरोज के साथ हुई थी। लेकिन दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहा और दोनों को समझने और सुलह करने का प्रयास करती रही। 22 फरवरी की शाम को पुत्र और बहू में आपसी विवाद हुआ। जिस पर बहु सरोज ने अपनी मायके पक्ष को फोन कर बुला लिया। रात 9 बजे बहू के मायके के लोग आकर पुत्र भूपेंद्र के साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर पुत्र ने सोमवार को खेत की फसल देखने के बहाने निकाला...