देवघर, मार्च 27 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के सिंघवा वाटर फिल्टरेशन प्लांट के समीप एक कूप से मंगलवार रात 10 बजे एक युवक का शव बरामद किया गया। कुएं में युवक के शव की सूचना पर मोहल्ले के लोगों ने कुएं से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सिंघवा निवासी 24 वर्षीय राहुल महथा के रूप में की गयी है। मृतक की मां अन्नु देवी ने पुत्र के ससुरालवालों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने ओपी पुलिस के समक्ष बयान देते हुए आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या ससुरालवालों द्वारा मिलकर साजिश के तहत कर दी गयी है। पुलिस को बताया है कि राहुल की शादी वर्ष- 2020 में मोहल्ले की ही मुस्कान कुमारी से हुई थी। शुरूआत में दांपत्य जीवन ठीक चल रहा है। उस क्रम में पुत्र भी हुआ। जानकारी दी कि राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.