उरई, जनवरी 9 -- उरई। शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहनपुर निवासी उमरानाज उर्फ बेटू पत्नी बिलाल खान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बिलाल खान निवासी मोहल्ला बल्लभनगर समेत 5 व्यक्ति व दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की और मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न किया और उसके साथ मारपीट की। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...