बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- समय विकास कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें डीएम ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा शेखपुरा, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज और जीविका जैसी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बुनियादी ढांचा और ग्रामीण विकास अभिकरण, बिजली आपूर्ति और सड़क निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिए गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग के वरीय पदाधिकारी प्रतिदिन के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। ससमय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर अपर समाहर्ता लखींदर पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार आदि मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.