पटना, दिसम्बर 5 -- बिजली कंपनी ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि आर्थिक लाभ भी उठाएं। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई छूट और रियायतें दी जा रही हैं। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक 2000 रुपये से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज दिया जा रहा है। ससमय विद्युत बिल के भुगतान पर डेढ़ फीसदी की छूट दी जा रही है, जबकि ऑनलाइन ससमय भुगतान पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर ...