बोकारो, जनवरी 4 -- गोमिया। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी में किया गया। मुखिया अंशु कुमारी ने कहा कि शीतलहर के इस कठिन समय में गरीब, असहाय और बुजुर्गों को ठंड से बचाना प्राथमिकता है। आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल महतो, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, उप मुखिया बासुदेव यादव, अनिलेश त्रिपाठी, कंप्यूटर सेंटर के संचालक मनोज यादव, अर्जुन शर्मा, विजय पासवान, वार्ड सदस्य जीतू पाण्डेय व सुमित ठाकुर सहित कई गणमान्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.