धनबाद, दिसम्बर 23 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा में राष्ट्रीय गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस दौरान कई गणितीय प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार झा, आचार्य राजेश कुमार मिश्रा, संध्या सिन्हा, नीतू कुमारी, अर्पणा कुमारी, आचार्य अक्षय तिवारी, पवन कुमार, मोहन पांडेय, मधुसूदन कुमार, सिकंदर कुमार मौजूद थे। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में भी गणित दिवस मनाया गया। मौके पर प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा, अभिभावक प्रतिनिधि सौरभ सुमन आचार्य संतोष कुमार पाठक, श्रवण दुबे, गौतम मुखर्जी, महेन्द्र पाण्डेय, कुमारी अनिता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...