बोकारो, जुलाई 22 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में सोमवार को कन्या भारती के तत्वावधान में बालिका हस्तकला कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा षष्ठ से लेकर दशम तक की 200 बहनों ने इसमें भाग लिया। कक्षा षष्ठ एवं सप्तम की बहनों के लिए कबाड़ से जुगाड़ तथा कक्षा अष्टम, नवम एवं दशम की बहनों के लिए कलश सज्जा विषय निर्धारित था। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक कन्या भारती की प्रमुख नीलम कुमारी व सह प्रमुख वंदना झा थीं। कबाड़ से जुगाड़ में तारा रानी (षष्ठ) प्रथम व श्रेया रानी (सप्तम) द्वितीय जबकि तन्नु प्रिया (सप्तम) तृतीय रही। वहीं कलश सज्जा में प्राची एवं कशिश कुमारी (दशम) प्रथम, पूजा कुमारी एवं नेहा कुमारी (नवम) द्वितीय तथा सोनम एवं मुस्कान (अष्टम) तृतीय रही।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.