बोकारो, जनवरी 28 -- फुसरो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल करगली द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन डा अंकित गौरव ने किया। विद्यालय के 60 भैया बहनों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा दी गई। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के कर्मियों का सहयोग रहा। वरीय आचार्या रेणू सिंह ने चिकित्सक व उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...