बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युद्ध में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों, सेवारत, सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए धन संग्रह कर कल्याण के कार्यों को कराया जाना रहा। कार्यक्रम के दौरान डीएम श्रुति को झंडा का प्रतीक लगातार सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सशस्त्र बलों के बहादुर जवान देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हुए हैं। जब भी दुश्मनों ने हमारी सीमाओं की ओर देखने की हिम्मत की है, बहादुर सैनिकों ने दुश्मन के नापाक इरादों को विफल कर दिया है। इसके अलावा सैनिकों ने बाढ़, भूकंप आदि जैसी शांतिकालीन आपदाओं के दौरान भी आगे बढ़कर योगदान दिया है। हर वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने बहादुर सैनिकों की सेवाओं ...