मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुजफ्फरपुर ने स्वैच्छिक अंशदान अभियान चलाया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों एवं कार्यालय कर्मियों की टीम ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कर अधिकारियों को झंडा दिवस की महत्ता बताया और उनसे स्वैच्छिक योगदान प्राप्त किया। अभियान के तहत डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी सुशील कुमार, एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जयश्री को सशस्त्र सेना झंडा लगाया गया। सभी पदाधिकारियों ने कोष में सहयोग किया। मौके पर मनोज कुमार सिंह, आनंद कुमार, बीरेंद्र कुमार, रामचंद्र चौधरी, बिशेश्वर सिंह, ऋषिकेश रंजन, मुकेश कुमार, टूनटून साह, सोनू कुमार, ब्रजकिशोर कुमार और मनोज झा ...