लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- लखीमपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसी अवसर पर डीएम ने सैनिक स्मारिका का विमोचन भी किया। डीएम ने शहीदों के परिजनों और वीर सेनानियों के सम्मान में सहयोग राशि प्रदान की। वहीं 1965 के भारत-पाक युद्ध की हीरक जयंती पर निदेशालय सैनिक कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी स्मृति चिह्न भी उन्हें सौंपा गया। इस स्मृति चिह्न में परमवीर चक्र से सम्मानित 1965 युद्ध के नायक अब्दुल हमीद की तस्वीर प्रमुख रूप से अंकित है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्...