गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। देशभक्ति के संदेश के साथ सशस्त्र बलों के सम्मान में गुरुग्राम के मानेसर में शुक्रवार की सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह आईएमटी चौक मानेसर से यात्रा की अगुवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ओर से हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के खिलाफ सफल कार्रवाई की गई। सेना के इस अद्भुत पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों और जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में अगले 11 दिनों तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। जिले में यात्रा के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मई को मानेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.