नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कल्याण और सेवानिवृत्ति लाभ सहित कई मुद्दों को लेकर छह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। आरटीआई के मुद्दे पर शोधकर्ताओं, पत्रकारों और विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की है। कांग्रेस ने 'एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है कि प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण और सेवानिवृत्ति लाभ उनकी सेवा के अनुपात में नहीं होने पर चिंता जताई है। इसके साथ उन्होंने राहुल गांधी से उनकी मांगों पर चर्चा की। इसके साथ संसद भवन में नए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम के मुद्दे पर शोधकर्ता, पत्रकारों और विशेषज्ञों ने भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.