अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के रविवार को रानीखेत पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने बाजार स्थित हिल क्राफ्ट पहुंचकर उद्यमी महिलाओं के साथ संवाद किया। कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना है तो उन्हें पहले आत्मनिर्भर बनाना होगा। महिलाओं के कार्यों को सराहते हुए पुरानी संस्कृति को सहेजने की पहल को अद्भुत बताया। हिलक्राफ्ट संस्था को स्थापित हुए 20 साल हो गए हैं। तब से संस्था ने कई महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने महिलाओं की मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी होने के साथ अपने बच्चों को भी संस्कारी तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। संस्था में उन्होंने अच्छी ऊर्जा का अनुभव किया है। विस अध्यक्ष ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार और वोकल फार लोकल के लिए प्रोत्साहित किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.