आरा, सितम्बर 19 -- पीरो, संवाद सूत्र सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर बने कानून की वापसी को लेकर मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने सूबे के राज्यपाल से अनुरोध किया है। मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने राज्यपाल से मिलकर कहा है कि इस कानून पर फिर से विचार करने की जरूरत है और इसे वापस लेने का आग्रह किया गया है। मुख्य पार्षद का मानना है कि स्थायी नगर निकाय के प्रतिनिधियों के अधिकारों और उनके कार्य प्रणाली को यह कानून प्रभावित कर सकता है। शहरी और ग्रामीण शासन में निर्वाचित सदस्यों की भूमिका को मजबूत बनाये रखने की वकालत की गयी है। अनुरोध पत्र में कहा गया है कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराया गया तो सदन पर मुख्य पार्षद का नियंत्रण नहीं रह पायेगा। मुख्य पार्षद के समर्थन में जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने भी सरकार को वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.