बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज रिठिया फुटहिया के सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि एक साथ चुनाव कराए जाने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था अधिक सुचारू और स्थिर भी हो सकेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव व्यवस्था के जरिए महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिल सकती है। वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव के सामाजिक, आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.