अमरोहा, जनवरी 26 -- राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को लेकर विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात पहली बार मतदाता बने युवक-युवतियों को मतदाता पहचान पत्र वितरित करने के साथ एसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में एसडीएम शैलेश कुमार दुबे, तहसीलदार विजय श्याम दुबे, प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.