नवादा, मार्च 23 -- रोह, निज प्रतिनिधि विश्व जल दिवस पर जनहित विकास समिति द्वारा वूमेन फॉर वाटर प्रोजेक्ट के तहत जल संरक्षण, जल प्रबंधन और महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सिउर और कठवन गांव में रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जल संरक्षण गीत के माध्यम से जल प्रबंधन में जल सखी और जल मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वर्षा जल के हर बूंद को बचाने, रोह प्रखंड के हर गांव को खुशहाल बनाने और हर खेत को पानी हर हाथ को काम को ध्यान में रखते हुए उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के बिना सतत विकास संभव नहीं। यह पहल ग्रामीण भारत में जल संकट को दूर करने के साथ-साथ महिलाओं को जल प्रबंधन में निर्णायक भूमिका निभाने का अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.