हजारीबाग, फरवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। सशक्त और समृद्ध भारत के लिए वेद की ओर लौटने की जरूरत है। वेद यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ अनुष्ठान बताया है। उक्त बातें आर्य समाज से जुड़े आचार्य गणेश शास्त्री ने कहीं। वह आर्य समाज द्वारा संचालित गुरुकुल शांति आश्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती के बोध दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। गणेश शास्त्री ने कहा कि यज्ञ-हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।यज्ञ-हवन की वैज्ञानिक प्रमाणिकता सिद्ध हो चुका है।हवन में इस्तेमाल होने वाले घी या गुड़ जलने से ऑक्सीजन बनती है।हवन के धुएं से वातावरण में मौजूद हानिकारक जीवाणु तक नष्ट हो जाते हैं।हवन के धुएं से वायुमंडल में मौजूद कई तरह के विषाणु नष्ट हो जाते हैं।हवन के धुएं से शरीर में पनप रहे रोग खत्म हो ज...