रिषिकेष, मार्च 24 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के सातवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने विश्वविद्यालय के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की। एमबीबीएस की केजिया, नर्सिंग की खुशी और अंजलि को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड से सम्मानित करने के साथ 19 पीएचडी की उपाधि दी गयी। दीक्षांत समारोह में कुल 997 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। राज्यपाल ने कहा कि विकसित और सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने में देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर योगदान दे रही हैं। सोमवार को एसआरएचयू में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से सेवाभाव से देश और समाज की सेवा करने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.