कौशाम्बी, जनवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता नारी के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की पवित्र ज्योति जलाए रखने के लिए गुरुवार को भी जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से मुक्ति, नवीन आपराधिक कानून, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न महिला हेल्पलाइन 112, 1090, 181, 1930, 1098 आदि की उपयोगिता बताई गई। थाना पिपरी से लेकर करारी, संदीपनघाट, चरवा, महेवाघाट तक पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर, बाजारों में भ्रमण कर एवं थाना परिसरों में एकत्रित महिलाओं को आत्मरक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति जागृत किया। एंटी रोमियो स्क्वाड ने शोहदों की सतर्क निगरानी करते हुए समाज में...