मुंगेर, जुलाई 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सशक्त फाउंडेशन सामाजिक रूप से सक्रिय होकर कार्य कर रहा हैं। सशक्त फाउंडेशन के सदस्य पूरी तत्परता से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में आगे आ रहे है। इसका एक उदाहरण सशक्त फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार और रेल कर्मी कार्तिक कुमार ने पेश किया है। प्रखंड के पहाड़पुर गांव निवासी चंद्रकांत सिंह को एबी पाजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। वे सदर अस्पताल भागलपुर में भर्ती थे। उन्हें दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलते ही सशक्त फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार और रेल कर्मी कार्तिक कुमार ने भागलपुर सदर अस्पताल जाकर रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.