कन्नौज, जनवरी 12 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा द्वारा सोमवार को इंदरगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सप्त शक्ति संगम तृतीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। आयोजित सप्त शक्ति संगम तृतीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला पंचायत सदस्य शिल्पी भारती ने महिलाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र की आधारशिला है। उसके सशक्त होने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। नारी शक्ति केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की वास्तविक निर्माणकर्ता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, संगठित एवं जागरूक होती हैं, तब राष्ट्र की प्रगति स्वतः सुनिश्चित हो जाती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंदरगढ़ थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.