जहानाबाद, सितम्बर 18 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सदर अस्पताल अरवल में विधिवत उद्घाटन किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। जिले में अभियान के तहत सदर अस्पताल, सभी सामुदायिक एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर कुल 1018 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सदर अस्पताल से सामुदायिक एवं केन्द्र स्थल तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाये जा रहे पोषण माह का संयोजन मातृ किशोर एवं बाल पोषण के प्रभाव को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। आयोजित शिविर में महिला स्वास्थ्य जांच मातृ एवं शिशु देखभाल, किशोरियों एवं महिलाओं में जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन, टीबी मरीज को पोषण सहायता हेतु निक्षय मित्र अभियान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.