चम्पावत, नवम्बर 13 -- चम्पावत। रजत जयंती पर सशक्त नारी उत्सव कार्यक्रम हुआ। गुरुवार को पंडित दीनदयाल पार्क में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ईओ भरत त्रिपाठी, सभासद रोहित बिष्ट, गौरव कलौनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विइस दौरान महिलाओं को व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं महिलाओं को पुरस्कार दिए। यहां सिटी मैनेजर महेश चौहान, सभासद मणिप्रभा तिवारी, जगदीश लाल साह, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...