रिषिकेष, मार्च 24 -- राज्य की धामी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम में बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे, जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही कई तरह के प्रमाण-पत्र भी बनाए। आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां भी दी। सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर हस्तनिर्मित उत्पादों को भी सराहा। राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 में जिस विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्तराखंड पूरी सामर्थ्य से काम कर रहा है। समान नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.