नवादा, मई 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति 2015 का लाभ नवादा जिले की महिलाओं को लगातार मिल रहा है। इसका लाभ भी उन्हें आर्थिक समृद्धि से जोड़ भी रहा है। उनके जीवन में खुशहाली दिखने लगी है। उनके चेहरे के संतुष्टि के भाव भी बहुत कुछ कह जा रहे हैं। सशक्तीकरण की योजनाओं से जुड़कर महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से संपन्न बन रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत भी बन रही हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति 2015 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उन्नति करना है। यह नीति उन्हें राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में लाने और लैंगिक समानता स्थापित करने के लिए सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है। बिहार सरकार ने 22 मार्च, 2015 को बिहार दिवस के अवसर पर इस नीति को अपनाया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.