बोकारो, जनवरी 13 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद जयंती सह पूर्व छात्र स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय समिति के साथ छात्रों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ शिक्षक दिनेश खवास ने कहा आप जहां भी जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वहां समाज हित और देश हित में भी अपना कार्य अवश्य करें। विद्यालय कार्यालय प्रमुख,शुभम प्रताप ने कहा विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जब पूरा देश युवा दिवस के रूप में मनाता है। विद्यालयों में पूर्व छात्रों की ऐसी गोष्ठी और स्नेह मिलन का कार्यक्रम होता है जिससे उनका जुड़ाव निरंतर अपने शिक्षक और विद्यालय का प्रतीक बना रहता है। पूर्व छात्र विकास पाण्डेय अपने समय के अनुभव कथन को कहते हुए भावुक नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.