धनबाद, फरवरी 4 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में मंगलवार को समारोह आयोजित कर विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित सुलेख, निबंध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्या भारती प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में चयनित पंचम के छात्र पवन कुमार को सांत्वना पुरस्कार के रूप एक हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर, बाघमारा में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर प्रांतीय सुलेख, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अटल टिंकरिंग लैब टेक्थान प्रतियोगिता, 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप-50 में चयनित, आईआईटी दिल्ली में भाग लेने वाले विद्यार्थी समेत कुल 14 छात्र छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी...