धनबाद, फरवरी 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शनिवार को द्वादश के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा समारोह हुआ। प्रधानाचार्य रामाकांत राणा समेत अन्य अतिथियों ने उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय के छात्र ऐशिक चन्द्रा ने बताया कि हमने जो भी ज्ञान अर्जित किया, वह आने वाले जीवन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। मौके पर एकादश के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...