धनबाद, जनवरी 13 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मौके पर धनबाद के विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल उपस्थित थे। अंकित मुखर्जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भूली के प्राचार्य रण सुमन सिंह ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। आशीष सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती केवल एक पर्व नही बल्कि आत्मबल साहस और युवा चेतना का महापर्व हैं। भगवान सिंह ने स्वामी जी का दर्शन एक समय में एक ही कार्य पूरे मन से करो और खुद पर विश्वास करो को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.