पटना, अक्टूबर 9 -- जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला नेता बताया। पीके ने गुरुवार को कहा कि तेजस्वी से बड़ा झूठ बोलने वाला व्यक्ति धरती पर कोई दूसरा नहीं है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी द्वारा किए गए हर घर सरकारी नौकरी के वादे को पीके ने आश्चर्यजनक बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता सवा 3 करोड़ सरकारी नौकरियां कैसे दे सकते हैं। प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत मे कहा, "या तो तेजस्वी यादव मूर्ख हैं या पूरे बिहार को मूर्ख बना रहे हैं। बिहार में हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का मतलब 3.50 करोड़ लोगों को नौकरी देना है। जबकि पूरे बिहार में मात्र 26.50 लाख की सरकारी नौकरी है। ऐसे में सवा तीन करोड़ लोगों को वह अलग से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.