गाज़ियाबाद, फरवरी 10 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक साल से 19 साल के युवाओं को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। कुल सवा 10 लाख लोगों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई। जनपद के 2407 सरकारी और निजी स्कूलों तथा 1371 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरूनगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन सहित ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाकर किया। डिप्टी सीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि पेट के कीड़ों की दवा साल में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को खिलाई जाती है, जिससे बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाया जा सके और उनके स्वास्थ्य, पोषण व शारीरिक विकास को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.