बेगुसराय, फरवरी 24 -- बीहट। हर्ल कॉलोनी के गेट नंबर दो के निकट से एक युवक के सवा लीटर देशी शराब के साथ जीरोमाइल ओपी पुलिस ने धर दबोचा। बथौली का सुरेन्द्र महतों एक झोला में शीतल पेय के बोतल में देशी शराब लेकर जा रहा था, तभी उसे जीरोमाइल ओपी पुलिस ने धर दबोचा। ओपीध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...