उरई, दिसम्बर 13 -- जालौन। श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में अंखड सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ चल रहा है। भक्त बड़ी संख्या में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उरई रोड स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में कमलेश पुजारी ने के नेतृत्व में नौ दिसंबर से अखंड सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का शुभारंभ हुआ था। मंदिर परिसर में बने पंडाल में भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर चालीसा का पाठ कर रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुए हनुमान चालीसा के पाठ निरंतर चल रहे हैं। यह पाठ सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ पूरा होने तक अनवरत जारी रहेगा। चालीस पाठ के समापन के बाद हवन का आयोजन किया जाएगा साथ ही पूर्णाहुति के बाद धार्मिक आयोजन का समापन होगा। धार्मिक आयोजन में जय पचौरी, प्रखर श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, आकाश गुप्ता, प्रिंस, सुमित, अंजनी श्रीवास्तव, अरविंद ...