अयोध्या, जनवरी 21 -- अयोध्या। संवाददाता श्रीशनि संकटमोचन मंदिर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर श्रीराम नाम के सवा लाख मंत्रों से आहुतियां डाली जाएंगी। इस नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार से आहुतियों के साथ श्रीमद वाल्मीकि रामायण व श्रीराम चरित मानस का नवाह्न पारायण भी चल रहा है। वैदिक आचार्यों के अलावा फिजी व आस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालु गण भी श्रीराम चरित मानस का नवाह्न पारायण में सहभागी बने हैं। यज्ञाचार्य सीताराम दास ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 जनवरी को होगी। इस अवधि में सवा लाख मंत्रों के जप के हवन भी पूर्ण होगा। उधर महायज्ञ के साथ चल रही रामकथा में अन्तरराष्ट्रीय कथा व्यास महंत लल्लन दास ने भगवान राम के जन्म के उपरांत अनुजों सहित उनके नामकरण के कथा प्रसंग को भगवान की नाम महिमा के साथ विस्तार दिया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.