आदित्यपुर, फरवरी 16 -- गम्हरिया।महाशिवरात्रि के मौके पर मिथिला विकास मंच की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित दूर्गापूजा मैदान में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सह विद्यापति स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत किया। इस अवसर पर उपस्थित महिला श्रद्धालूओं की ओर से देवघर से लाए गए मिट्टी व गंगाजल से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। तत्पश्चात् उन शिवलिंगों की मिथिला रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। आचार्य पं. बद्री नारायण झा के नेतृत्व में 11 पंडितों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष फूलकांत झा, पीताम्बर ठाकुर, नवल चौधरी, सुदर्शन झा, प्रवीण चौधरी, आमोद पाठक आदि ने सवा लाख पार्थिव शिव पूजन किया। कवि कोकिल को श्रद्धांजलि इस मौके पर मंच की ओर से कवि क...