अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, संवाददाता। स्वर्ण जयंती नगर स्थित शिवधाम में महाशिवरात्रि पर तैयारियां जोरों पर हैं। शिव भक्त संजय शर्मा व रागिनी शर्मा ने बताया कि 14 तारीख की मध्यरात्रि से ॐ नमः शिवाय मंत्र का अखंड जाप प्रारंभ होगा। जो 16 तारीख की भोर बेला तक निरंतर चलता रहेगा। शिवरात्रि को सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक संपन्न होगा। इस दौरान सवा लाख से अधिक नर्मदेश्वर शिवलिंगों का जलाभिषेक किया जाएगा। दोपहर में शिव बारात निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान शिव एक-दूसरे के आराध्य हैं तथा नर्मदा से प्राप्त प्रत्येक कण और पत्थर शिव स्वरूप है, जिसका वर्णन शिव पुराण में मिलता है। ये स्वयं प्रतिष्ठित माने जाते हैं और इनके दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.