लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो मैदान पर लगे वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो में स्टार्टअप के लिए युवाओं के सामने ढेरों विकल्प मौजूद हैं। वह चाहें तो मात्र सवा लाख रुपये लगा कर एक छोटे से स्थान पर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वुडेन एक्सपो में मैनुअल इज बेंडर का विकल्प है। यह प्लाईवुड पर टेपिंग करने वाली मशीन है जो कि मात्र सवा लाख रुपये में है। इसके अलावा 3.50 से लेकर 7.50 लाख तक की भी मशीनें हैं, जो कि विभिन्न उत्पाद मिनटों में तैयार करती हैं। इनकी खास बात है कि इन मशीनों को एक छोटे से कमरे में लगा कर व्यापार शुरू किया जा सकता है। वुडेन एक्सपो में मैन्युअल इज बेंडर और लेजर कटिंग मशीन युवाओं में आकर्षण का केंद्र रहे। यह प्लाईवुड में टेपिंग का काम करती है। इसकी ऑटोमैटिक मशीन की कीमत सात...