लखनऊ, फरवरी 7 -- 10 से 28 फरवरी तक चलेगा आईडीए अभियान लखनऊ, संवाददाता। फाइलेरिया से बचाव के लिए माल ब्लॉक में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान में दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी माल में आईडीए अभियान चलेगा। सीएचसी माल में इस संबंध में कार्यशाला में एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. गोपीलाल ने बताया कि वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आईडीए अभियान सरकार की प्राथमिकता है। फाइलेरिया (हाथी पांव) एक गंभीर, दीर्घकालिक एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाला मच्छर-जनित रोग है, जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। जिले के अन्य विकास खंडों में संक्रमण दर में काफी कमी आई है, इसलिए वहां इस साल आईडीए अभियान संचालित नहीं किया जाएगा। 37 सुपरवाइजर, 177 टीमें गठित डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.