प्रयागराज, फरवरी 11 -- महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि की ओर से महाकुम्भ में चलाए जा रहे 'एक थैला-एक थाली' अभियान ने इस आयोजन को कचरामुक्त बनाने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाकुम्भ में अब तक सवा दस लाख स्टील की थालियां, 13 लाख कपड़े के थैले और 2.5 लाख स्टील के गिलास बांटे गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक भागीदारी से इस बड़े अभियान को शून्य बजट के साथ सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। इसमें 2,241 संगठन और 7,258 संग्रहण स्थान शामिल थे। स्टील की कुल 14,17,064 थालियां, 13,46,128 कपड़े के थैले, 2,63,678 स्टील के गिलास संग्रहित किए गए। महाकुम्भ में डिस्पोजेबल प्लेटों, गिलासों और कटोरों (पत्तल-दोना) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.