ललितपुर, दिसम्बर 17 -- 'बिजली बिल राहत योजना 2025' को भले ही बेहतरीन अवसर माना जा रहा हो लेकिन उम्मीद मुताबित इसकी प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। अभी तक इसके तहत 4,751 बकाएदार उपभोक्ताओं ने अपने पंजीकरण कराए और महज 1,636 व्यक्तियों ने अपनी बकाएदारी चुकाई। विभागीय आला अधिकारी इन आंकड़ों पर असंतोष जता रहे हैं। जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं की कुल संख्या एक लाख 65 हजार है। इनमें 34 हजार चार सौ पांच नेवरपेड उपभोक्ता हैं। जिन्होंने संयोजन लेने के बाद अभी तक एक भी बिल जमा नहीं किए। इन पर 64 करोड़ 54 लाख रुपये बकाया है। वहीं विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जनपद में लॉग अनपेड उपभोक्ताओं की संख्या 33 हजार पांच सौ इक्यासी है। इन उपभोक्ताओं पर कुल 59 करोड़ 57 लाख रुपये बकाया चल रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो जनपद के कुल 67 हजार नौ सौ छियासी उपभोक्ताओं पर कुल एक अरब...