प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- हीरागंज। ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरुवार को महेशगंज के दरोगा अंशू सिंह सेंगर पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हीरागंज बाजार के सुख शांति गेस्ट हाउस के पास से संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध नरेश चौरसिया निवासी ऐंधा खास है। पुलिस के मुताबिक तलाशी में उसके पास से 1214 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री के 1160 रुपये व एक बाइक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...