हरदोई, फरवरी 24 -- पाली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों हड़पने के आरोप में लखीमपुर खीरी, नोएडा गौतमबुद्ध नगर और बदायूं के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी बनाकर लोगों को प्रतिमाह 10 प्रतिशत ब्याज देने का लालच दिया गया। बाद में रकम लेकर फरार हो गए। गांव कछेलिया निवासी संजीव कुमार ने 23 दिसंबर 2025 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पाली कस्बे में फोटो स्टेट और जन सेवा केंद्र संचालित करता है। फरवरी 2023 में लखीमपुर खीरी के राजेपुर मितौली निवासी जय प्रकाश मौर्या उसके पास आए। एबी एमपीएल नामक कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया। बताया निवेश धनराशि पर प्रति माह 10 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। मूलधन सुरक्षित रहेगा, जिसे कभी भी लिया जा सकता है। उनकी बात पर भरोसा कर संजीव ने फरवरी 2023 में डेढ़ लाख निवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.