बागेश्वर, फरवरी 5 -- बागेश्वर। सवाल संगठन द्वारा उत्तराखंड के प्रख्यात जनपक्षीय पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी स्व़ राजेंद्र टोडरिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजेंद्र टोडरिया 'जनपक्ष टुडे' के संपादक रहे और उन्होंने अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से सदैव आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी। वक्ताओं ने बताया कि स्व. टोडरिया का आकस्मिक निधन 5 फरवरी 2013 को देहरादून के एक अस्पताल में हुआ था। कार्यक्रम में सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडे कृषक, उपाध्यक्ष विनोद जोशी, सचिव भास्कर तिवारी, योगेश पांडे, तारा सिंह कोरंगा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.